सीवान, मार्च 10 -- सीवान। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सोनारपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना में लापरवाही उजागर होने पर जिला पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा ने यह कार्रवाई की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सारण क्षेत्र के डीआईजी और पुलिस अधीक्षक सीवान ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने दुकान संचालक और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार सोमवार को करीब तीन बजे बसंतपुर थाना को घटना की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराधियों ने दुकान की...