रामगढ़, अप्रैल 8 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के एमडीओ मोड़ में चल रही कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर बसंतपुर के ग्रामीणों का आठवें दिन भी आंदोलन जारी है। वहीं ग्रामीणों ने परियोजना से होने वाला कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप रखा है। केबीपी परियोजना के कोल डिपो में लगभग 11 लाख 50 हजार मीट्रिक टन कोयला स्टॉक में है जिसका ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को करना है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अधिग्रहित जमीन के बदले सीसीएल प्रबंधन ने लिखित आवेदन दिया था कि 31 मार्च तक नौकरी औार मुआवजा दे दिया जाएगा। नहीं दिए जाने पर मजबूर होकर हमलोग अपने अधिकार के लिए कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप किए है।-ग्रामीणों को जल्द मिलेगा नौकरीवहीं इस मामले को लेकर प्रबंधन का कहना है कि पिछल...