बरेली, मार्च 9 -- बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के लिए असलाह सप्लाई करने वाले गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर इशरत अली पुलिस को चकमा देकर एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। अब हथियार सप्लाई के मामले में पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बहेड़ी पुलिस ने 19 फरवरी को जोखनपुर निवासी असलाह सप्लायर तस्लीम और शेरगढ़ के बरीपुरा निवासी सोमू खान उर्फ औशाफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके कब्जे से पांच पिस्टल, दो तमंचे और 38 कारतूस बरामद हुए। वे दोनों उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के थाना किच्छा के गांव दरऊ के प्रधान पति गफ्फार और समीर को इनकी सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि उनके गैंग का सरगना बहेड़ी के गांव मंडनपुर जनूबी निवासी हिस्ट्रीशीटर इशरत अली है। उन्होंने यह भी बताया कि इशरत अली, मौलाना तौकीर रजा के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.