फतेहपुर, मार्च 19 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के पूरे काशी मजरे हसनपुर कसार गांव में हुए बवाल बाद गांव में तनाव फैला हुआ है। प्रधान पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। वहीं हमले में घायल प्रधान पुत्रों को बुधवार देर रात ही कानपुर हैलेट से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। गांव निवासी अनिकेत उर्फ रवि सिंह की मां सुमन देवी ग्राम प्रधान हैं। गांव निवासी अकबर उर्फ बवाली का मंगलवार दोपहर बेर तोड़ने और गेंहू के खेत में नुकसान करने को लेकर गांव के ही सहादत अली और लाल मियां के परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बुधवार को दिन में एक बार फिर कहासुनी हुई। शाम को प्रधान प...