बरेली, मई 3 -- बर्थ डे पार्टी के दौरान 26 सितंबर को हुए बवाल के बारे में बातचीत करने पर जानलेवा हमले के आरोपी युवक को किला पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी मुंबई में रहता है और पार्टी में शामिल होने बरेली आया था। किला में नीम वाली मस्जिद निवासी शादाब मियां 22 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे जश्न-ए-पैलेस में एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी के दौरान 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल को लेकर जखीरा निवासी मुजम्मिल खान से उनकी बहस हो गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो मुजम्मिल भड़क गया और अपने दो साथियों के साथ उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- जन्मदिन पार्टी में पथराव-जानलेवा हमले में कार्रवाई को थाने में हंगामा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को किला पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल खा...