बिहारशरीफ, मई 28 -- बवाल: झाड़ी में मिली शराब तो तेल मिल मालिक को कर लिया गिरफ्तार आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे तक बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग को किया जाम उत्पाद विभाग ने टीम पर बिना जांच के मिल संचालक को फंसाने का लगाया आरोप सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस पर बल का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया फोटो शेखोपुरसराय - डोबाडीह चौक के पास गुरुवार को बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग को जाम करते नाराज लोग। शेखोपुरसराय, एक संवाददाता।

ग्रामीणों का गुस्सा उत्पाद विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए गुरुवार को डोबाडीह चौक पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। एक तेल मिल संचालक को शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार करने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग ने साजि...