नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। बवाना नहर में नहाने उतरे दो युवकों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। गोताखोरों की टीम सोमवार शाम तक दोनों युवकों को ढूंढ़ने में लगी रही, लेकिन तेज बहाव की वजह से कुछ पता नहीं चल सका है। बवाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुलेमान नगर निवासी सत्यम और प्रशांत पांडेय रविवार दोपहर बवाना नहर में नहाने के लिए उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव के कारण वे डूब गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को हादसे की सूचना दी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो लड़के मुनक नहर में डूबे, नहाते समय हादसा; तलाशी अभियान जारी बोट क्लब प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया और अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। ...