नई दिल्ली, जून 13 -- बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र के ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। बवाना में डीकंजेशन प्लान के तहत प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। इसमें डिटेल फिजिबिलिटी स्टडी और ट्रैफिक सर्वे भी किया जाएगा। साथ ही अलाइनमेंट प्लानिंग और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के प्रारंभिक डिजाइन को भी बनाया जाएगा। कंसल्टेंट को रखने के लिए 3,94,66,000 रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। यह भी पढ़ें- नोएडा में एलिवेटेड रोड की राह में 'हाईटेंशन' वाला अड़ंगा, फिर से बनाई जाएगी DPRजाम से राहत मिलेगी इससे में आने वाले समय में लोगों को यहां जाम से राहत मिल सकती है। बता दें कि यहां भारी वाहनों के चलने से अक्सर भारी ...