नई दिल्ली, फरवरी 21 -- क्रिकेट के खेल में अजीब-अजीब तरह के शॉट, चौके और छक्के आपने देखे ही होंगे। किसी बल्लेबाज का स्टांस अजीब होता है तो कोई अनोखे अंदाज से गेंदबाजी करता है। यहां तक कि जाने-अनजाने में गेंद बल्ले से लगकर चौके के लिए भी चली जाती है, लेकिन बिना मारे अगर छक्का मिल जाए तो आप इसे किसी करिश्मे से कम नहीं कहेंगे। बल्लेबाज जिस गेंद को छोड़ने की कोशिश कर रहा था, उस गेंद पर बिना कुछ करे आपको सिक्स मिल जाए तो इससे अच्छा क्या ही होगा। दरअसल, ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है, जहां एक बल्लेबाज ने गेंद को लीव कर दिया था और विकेट के पीछे जाने के लिए पूरी तरह से अपना बैट हटा लिया था, लेकिन गेंदबाज की बुरी किस्मत इसे कहेंगे कि गेंद फिर भी छक्के के लिए चली गई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जब बल्लेबाज बॉल को लीव कर रहा था तब गेंद बल्ले ...