देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। स्वच्छता सप्ताह के समापन अवसर पर सोमवार को बल्लूपुर जंक्शन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। सभी ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर रीसाइकिल प्लास्टिक से बने बेंच और डस्टबिन का लोकार्पण भी किया गया। इसके बाद बल्लूपुर फ्लाईओवर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्हें स्वच्छता अभियान का असली नायक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.