बरेली, मई 8 -- भमोरा।आंधी और बारिश से भमोरा और बल्लिया क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, गुरुवार दोपहर बाद दो बजे बिजली सुचारू हो सकी।बुधवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी, जिससे भमोरा और बल्लिया बिजली उपकेंद्रों से बिजली गुल हो गई। दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई मिल सकी।भमोरा के जेई विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान से कई जगह पर तारों के ऊपर पेड़ और टहनियां गिर गई थी। कुडढा मंदिर के पास बिजली केबल में आग लग गई थी। उसके बाद मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी, इस तरह दो बजे बिजली सुचारू हो सकी। यह भी पढ़ें- वर्षा और आंधी से फसलों को भारी नुकसान यह भी पढ़ें- 33 हजार की लाइन में ब्रेकडाउन, अनुमंडल में रात भर रहा ब्लैकआउट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...