मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- गोरौल,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलवर हाट में बल्ला बदलने का विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दुकानदार अमन कुमार पर रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फट गया। उपद्रवियों ने दुकान में रखे 42 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने एक कार, तीन बाइक, मोबाइल, कार से शराब की खाली बोतलें बरामद की। मौके से पुलिस ने शराब के नशे में आदमपुर निवासी हिमांशु और बबलू को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने अमन को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। मामले को लेकर दुकानदार अमन कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उनकी दुकान से बल्ला खरीदा था और बाद में उसे वापस करने आया, लेकिन नियम के अनुसार बल्ला वापस नहीं लिया गया। इसी बात पर हिमांशु, बबलू और अजय कुमार ...