बल्लभगढ़-सोहना रोड होगा चौड़ा, नए डिजाइन संग दोनों तरफ 4-4 फीट बढ़ेगी चौड़ाई
फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद में बल्लभगढ़-सोहना रोड पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) की ओर से सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के तहत मौजूदा सड़क को दोनों तरफ से चार-चार फीट तक बढ़ाया जाएगा। इसके बाद सड़क की चौड़ाई करीब 8 फीट बढ़ जाएगी, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ सकती है मायापुरी, रिंग रोड तक विस्तार का प्रस्ताव बल्लभगढ़-सोहना रोड फिलहाल दो लेन की टोल मार्ग है। गुरुग्राम के सोहना की ओर जाने वाले हजारों लोगों के लिए प्रमुख सड़क है। इस रोड से रोजाना करीब 50 हजार वाहन आवाजाही करते हैं, लेकिन बल्लभगढ़ से पाली चौक तक सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से यह संकरी हो गई है, जिससे सुबह और शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.