फरीदाबाद, जून 27 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शनिवार को बल्लभगढ़ में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मामलों में भारी वाहनों की टक्कर से हादसे हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवाकर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़ सड़क हादसों में दो युवकों की मौतपहला हादसा पहला हादसा सुबह साहुपुरा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निकट हुआ। बसंतपुर कॉलोनी, इस्माइलपुर निवासी दिलीप कुमार 38 बाइक से सीकरी स्थित अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दिलीप को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिलीप के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बे...