फरीदाबाद, मार्च 6 -- बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ की तोड़फोड़ टीम ने शुक्रवार को वार्ड नंबर-3 क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए कई स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए गए। नगर निगम की टीम ने दीनदयाल पार्क सेक्टर-22/23 के सामने सड़क व सार्वजनिक स्थान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इसके अलावा सारन थाना के सामने लंबे समय से सड़क किनारे अवैध रूप से बैठे मैकेनिकों को भी मौके से हटवाकर स्थान खाली करवाया गया।अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकानों के बीच संचालित हो रही अवैध मीट की दुकानों का भी निरीक्षण किया। नगर निगम अधिकारियों ने इन दुकानदारों को दो दिन के भीतर अपने अवैध दरवाजे बंद करने के निर्देश दिए हैं।नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि...