सुल्तानपुर, फरवरी 14 -- बल्दीराय, संवाददाता। मनरेगा योजना की बहाली एवं मजबूती की मांग को लेकर इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत बल्दीराय बाजार क्षेत्र से हुई, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तय स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर, झंडे और तख्तियां लेकर मनरेगा योजना को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। बैनर पर मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, लंबित भुगतान, कार्य दिवस बढ़ाने तथा योजना को कमजोर न किए जाने जैसी मांगें प्रमुख रूप से लिखी थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ का...