सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- बल्दीराय, संवाददाता। तहसील मुख्यालय बल्दीराय पर गेहूं क्रय केंद्र न होने से क्षेत्र के किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द क्रय केंद्र खोलने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद व्यवस्था के अभाव में उन्हें मजबूरन अपनी उपज औने-पौने दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। इससे न तो लागत निकल पा रही है और न ही उन्हें सरकारी रेट का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यदि तहसील मुख्यालय पर ही क्रय केंद्र स्थापित कर दिया जाए तो किसानों को दूर-दराज के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। किसान शफीक अहमद, जुनैद अहमद, अमरजीत सिंह, शेषनाथ सिंह, राजमणि पांडे, शेर बहादुर सिंह व अरविन्द तिवारी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.