नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल। बल्दियाखान क्षेत्र के समीप गुरुवार सुबह जंगल में लगी आग ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप धारण कर लिया। खड़ी पहाड़ी पर तेजी से फैलती लपटों ने वन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फायर वॉचरों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अराजक तत्वों की ओर से आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा, खड़ी ढलान और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। पहाड़ी से नीचे गिरते जलते ठीटे आग को और भड़काने के साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए खतरा बन गए। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण पास की सड़क पर गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बल्दियाखान के जंगल में भीषण आग कई स्थानों पर दृश्यता कम होने से यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.