अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने बल्टा में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गांव में खेल मैदान के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। यहां तहसीलदार ज्योति धपवाल, अधिशाषी अभियंता पेयजल निगम संजीव वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...