बल्केश्वर पार्क में कथा 31 मई से, किया भूमि पूजन
आगरा, मई 21 -- श्री बल्केश्वर महादेव भक्त मंडल की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 31 मई से बल्केश्वर पार्क में किया जा रहा है। कथा से पूर्व गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। महंत कपिल नागर के सानिध्य में हुए इस भूमि पूजन में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि आज के युवा वर्ग पर विसंगतियों का प्रकोप है। वह अपने लक्ष्य से भटक रहा है। ऐसी परिस्थिति में संतों के वचन ही उनके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। इसलिए श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण होगा। कपिल नागर ने जानकारी दी कि कलश यात्रा 31 मई को प्रातः निकाली जाएगी, जो बल्केश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर बल्केश्वर पार्क पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ एक जून को सती चरित्र, ध्रुव कथा, कर्दम देवाहुति प्रसंग, 2 जून को नरसिंह व वामन अवतार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.