गोपालगंज, अप्रैल 18 -- उचकागांव, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलेसरा परिसर में एक करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन शनिवार को हथुआ विधायक रामसेवक सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि पंचायत स्तर की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार पंचायत सरकार भवनों का निर्माण करा रही है। इसके संचालन से लोगों को आरटीपीएस, जमाबंदी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा सहित अन्य कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उद्घाटन के बाद विधायक ने भवन का निरीक्षण कर विभागवार कक्ष आवंटित कर जल्द कार्यालय संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बलेसरा में पंचायत भवन का विधायक ने किया लोकार्पण इससे पहले मुखिया मोहम्मद असलम व सरपंच मुकुल यादव ने विधाय...