नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल 5 सितंबर को लॉन्च किया था। हालांकि, लॉन्च के वक्त कंपनी ने इसकी वैरिएंट वाइज पूरी कीमत का खुलासा नहीं किया था। ऐसे में अब कंपनी ने 2026 बलेनो की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए तक हैं। चौंकाने वाला बात ये है कि कंपनी ने लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपए घोषित की थी। अब ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू है। मारुति ने बलेनो फेसलिफ्ट को डेल्टा, जेटा, अल्फा और अल्फा (O) ट्रिम्स में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इन सभी वैरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। ऐसे में आप भी इस स्टाइलिश और प्रीमियम हैचबैक को खरीदने का...