नई दिल्ली, जून 11 -- हुंडई अपनी कारों की सेल्स में इजाफा करने के लिए लगातार पोर्टफोलियो को अपडेट करती रहती है। अब कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 को अपडेट करने वाली है। दरअसल, कंपनी लगातार इसका टीजर जारी कर रही है। नेक्स्ट जेन i20 के एक नए टीजर से इस बात का पता चला है कि हैचबैक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को इंटीग्रेटेड करने वाला 12.3-इंच का बड़ा पैनल मिलेगा। इसमें हुंडई ब्लूलिंक, वायरलेस फोन मिररिंग और रिवर्स कैमरे के लिए डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी की है कि क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम टच सेंसटिव कंट्रोल के साथ काम करेगा। ये सभी अपग्रेड हैं जो नई जेन की हुंडई वेन्यू के साथ-साथ नई हुंडई वरना में भी देखने को मिलते हैं। यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार की तरह ब्राजीलियाई बाजार में भी वही अ...