नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच ने भारत से मदद की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह अपनी मां के साथ भारतीय तिरंगा थामे दिख रही हैं। फराह वीडियो में 'भारत माता की जय, नमस्ते हिंदुस्तान' कहती हुई अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार और सेना प्रमुख असीम मुनीर के नेतृत्व में सेना लोगों पर जुल्म कर रही है। इसलिए भारत और दुनिया को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। मानवाधिकार कार्यकर्ता फराह बलूच ने भारतीय नागरिकों और दुनिया से बलूचिस्तान के लोगों के साथ खड़े होने की सीधी अपील की है। 14 साल की यह कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ वीडियो जारी कर भारत के लोगों से चुप्पी तोड़ने की अपील की। फराह ने कहा कि आज मैं, फराह बलू...