चंदौली, मई 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ बाजार में मंगलवार की दोपहर में भटकते हुए एक बच्ची पाई गई। परिजनों को बच्ची नहीं मिलने पर वे परेशान हो गए और खोजबीन करना शुरू कर दिए। काफी खोजबीन कर रहे थे इसी बीच किसी ने बच्ची के बारें में पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सक्रियता और सोशल मीडिया की मदद से परिजनों को उसकी जानकारी हुई। बच्ची की पहचान देर शाम होने के बाद बलुआ पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- भटकी मूक-बधिर बालिका को परिजनों को सौंपाबच्ची का लापता होना बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव के रहने वाले शैलेन्द्र यादव अपने बच्ची को लेकर सोनहुला गांव सभा के राधे के मड़ई में लान में शादी में आये थे। इसी दौरान अचानक वह भटक गई और अनजाने में पैदल ही वह बलुआ बाजार तक पहुंच गयी। उधर बच्ची के...