चंदौली, जून 25 -- चहनियां। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 276 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान ग्राम महुअरकला से गंगा नदी जाने वाले मार्ग पर पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।पूछताछ में युवक की पहचान सूरज कुमार उर्फ भोदू निवासी सिंगहा थाना बलुआ के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...