चंदौली, मई 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पक्के पुल से शुक्रवार की रात करीब पौने दस बजे एक अज्ञात युवक गंगा में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शुरू कर दी है। वही पुल से युवक की एक बाइक और उसपर रखे पर्स से एक पत्र बरामद किया है। पुल से मिली बाइक के माध्यम से पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।शुक्रवार की रात में एक अज्ञात युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक और पर्स रखकर गंगा में छलांग लिया। इस दौरान पुल से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी तत्काल बलुआ पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- युवक ने बयासी गंगा पुल से लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग मौके पर बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने पहुँचकर निजी गोताखोर लेकर नाव से छानबीन किया । किन्तु युवक का पता नही चल सका । पुल...