चंदौली, मई 16 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पक्के पुल से शुक्रवार की रात करीब पौने दस बजे गंगा में छलांग लगाने वाले अज्ञात युवक का पता अब तक नहीं चल पाया है। दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। पुल से युवक की एक बाइक और उसपर रखे पर्स से मिले पत्र के आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। शुक्रवार की रात में एक अज्ञात युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक और पर्स रखकर गंगा में छलांग लिया था। इस दौरान पुल से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह निजी गोताखोर लेकर नाव से छानबीन करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बलुआ पक्के पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन के नम्बर से युवक का पता लगाया जा रहा है। यह प्रेम प्रंपच का मामला लग रहा है...