खगडि़या, मार्च 10 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। शहर के वार्ड संख्या19 स्थित बलुआही कब्रिस्तान में लगभग 33 लाख की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का सोमवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उद्घाटन किया। बताया जाता है कि बलुआही कब्रिस्तान लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उपेक्षित स्थिति में था। नगर परिषद द्वारा यहां सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, परिसर को व्यवस्थित करने तथा आवश्यक संरचनात्मक सुधार के लिए विशेष योजना के तहत कार्य कराया गया। अब इस विकास कार्य के पूरा होने से यह स्थान पहले की तुलना में अधिक साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुविधाजनक दिखाई देगा। इस दौरान अपने संबोधन में नप सभापति ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.