बेगुसराय, अप्रैल 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। रजौड़ पंचायत के वार्ड संख्या 9 दलित, महादलित एवं अतिपिछड़ा वर्ग का गांव बलुआहा का पक्की सड़क विगत एक वर्ष से टूटा हुआ है। इसके कारण इस होकर आना जाना बंद है। बलुआहा गांव से रजौड़ सकड़ा तथा कोरियामा पंचायत के मथवा, केवाल गांव आने जाने का एकमात्र यह सड़क है जिसका बहुत बड़ा भाग टूटा हुआ है। इसे ठीक किए जाने के लिए पंचायत से लेकर ग्रामीण कार्य अभियंत्रण विभाग भी अब तक ध्यान नहीं दिया है। इस सड़क का निर्माण लगभग 2010 में विधायक रहे रामानंद राम ने करवाया था। यह सड़क बीते वर्ष अधिक हुई वर्षा के पानी में टूट गई थी, तब से यह बदहाल स्थिति में है। इसके कारण बलुआहा और आस पास के गांव के लोगों को परेशानी बढ़ी हुई है। एक किलो मीटर के रास्ता को तय करने में पांच किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्त...