गिरडीह, अगस्त 3 -- सरिया, प्रतिनिधि। श्रावण मास के पावन अवसर पर सरिया प्रखंड के बलीडीह गांव से सोमवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व सभी कांवड़ियों ने भगला काली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ की आराधना की और सफल जलार्पण का संकल्प लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। जत्थे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दो दर्जन कांवरियों की एक जत्था बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए रवाना सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा ...