हापुड़, जून 25 -- नोएडा से गढ़ नगर में शादी में शामिल होने के लिए आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने नगर के ही रहने वाले चार युवकों पर बेटी की बलि के लिए अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन के घर शादी का आयोजन होना है। इसके लिए उसकी 15 वर्ष की बेटी बहन के घर आई थी। वहां से 22 जून की दोपहर को उसकी बेटी को नगर निवासी चार युवक अपहरण कर ले गए। उसने बताया कि उसने आरोपियों से बेटी को छोड़ने की बात कहीं तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और बेटी की बलि चढ़ाने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...