बलिराजगढ़ से मिले बहुमूल्य संरचनात्मक अवशेष
मधुबनी, जुलाई 4 -- बाबूबरही। मधुबनी जिले में स्थित ऐतिहासिक बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल से अनेक बहुमूल्य संरचनात्मक अवशेष और प्राचीन वस्तुएं पुराशेष प्राप्त हुई हैं। यह जानकारी जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एवं पर्यटन, परिवहन तथा संस्कृति संबंधी संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। झा ने अधिकारियों से प्राप्त विस्तृत जानकारी साझा करते हुए लिखा कि बलिराजगढ़ पुरातात्विक स्थल पर वर्तमान में चल रही खुदाई मुख्य रूप से दो हिस्सों- किले की दीवार और उसके दक्षिणी क्षेत्र में केंद्रित है।
खुदाई के दौरान मिली वस्तुएं उत्खनन के दौरान प्राचीन ईंटों की दीवारें, 7 परतों वाली ईंटों की संरचना, आंगन, फर्श, रिंग वेल-कुआं और विशेष जल निकासी प्रणाली के साथ सोख्ता गड्ढा आदि मिले हैं। इसके साथ ही विभिन्न आकृतियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.