बेगुसराय, मार्च 7 -- बलिया। पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित डंडारी ढाला से दक्षिण स्थित सरकारी पानी टंकी के समीप छुपा कर रखी अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8.415 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसमें अलग अलग ब्रांड की शराब है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...