बलिया, फरवरी 18 -- बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 132 केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली।स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने बड़ी स्क्रीन लगवाकर उसी पर सभी केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की ...