बेगुसराय, अगस्त 1 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले के लोगों ने एक महिला को तालीबानी सजा सुनाते हुए उससे थूक चटवाने की शर्मनाक करतूत की है। इस मामले का वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

महिला के साथ अमानवीय व्यवहार उक्त वायरल वीडियो में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए कुछ लोगों ने पहले उससे जमीन पर थूकवाया और उसे चटवाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है। मामला अवैध संबंध व दुराचार से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान नगर परिषद के एक वार्ड पार्षद के पुत्र के रूप में की जा रही है। इस घ...