बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बलिया के लिए स्वीकृत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की सभी बाधाएं खत्म करते हुए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया। मेडिकल कालेज 'महर्षि भृगु मुनि' के नाम पर होगा। इसके लिए सरकार ने 437 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस महीने के अंत तक शिलान्यास होने की भी उम्मीद है। मेडिकल कालेज के दस मंजिला मुख्य भवन का निर्माण पुराने जिला कारागार के लगभग 14 एकड़ भूमि पर होगा, जबकि दो सौ बेड का हॉस्पीटल भवन जिला अस्पताल परिसर में बनेगा। इसका ले-आउट तैयार करने के साथ ही अन्य सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। मेडिकल कालेज के लिए नियुक्त प्रिंसिपल धनंजय सिंह के नेतृत्व में चार दिन पहले मंडलीय टीम ने जमीन का चिह्नांकन किया था। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद निर्णय की जानकारी देते हुए पर...