बलिया, अगस्त 29 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। करीब आधा घंटे तक हेलीकॉप्टर से जायजा लेने के साथ ही पकहां ग्राम पंचायत के मौजा गलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की आधिकारिक सूचना के बाद शुक्रवार को पूरे दिन अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।मिनट-टु-मिनट प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार की दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर देवरिया के मझौली तप्पा हवेली स्थित हेलीपैड से रवाना होंगे। करीब आधा घंटे तक बलिया जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद 12.55 बजे वे गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यह भी पढ़ें- बाढ...