बेगुसराय, सितम्बर 6 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। रविवार की सुबह भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज किये जाने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देशबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को बलिया पहुंचे। उन्हें सनहा-गोरगामा बांध स्थित चेचियाही ढाला पर बाढ़ पीड़ितों के बीच जाना था लेकिन ऐन मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण वे चेचियाही ढाला तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आईएएस अधिकारी सह एसडीएम अ...