पूर्णिया, दिसम्बर 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। बलिया थानाक्षेत्र के सोनमा पंचायत अंतर्गत त्रिलोकीटोला वार्ड संख्या-2 में शुक्रवार की रात पशु चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। चोरों ने अलग-अलग घरों से कुल सात भैंस चोरी कर ली जिससे पीड़ित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी की गई भैंस त्रिलोकीटोला निवासी सेवक मंडल, कन्हैया मंडल एवं धनंजय मंडल की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने सेवक मंडल की चार, कन्हैया मंडल की दो तथा धनंजय मंडल की एक भैंस चुरा ली। सुबह जब पशुपालक जागे तो भैंसों के नहीं मिलने पर चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती एवं अवर निरीक्षक मृत्युंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल...