संवाददाता, अक्टूबर 2 -- बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मड़ुआ के आटे से बनी रोटी-लिट्टी खाने से दो गांवों की 51 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी ने अस्पताल और गांव का निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों गांवों की महिलाओं ने एक ही दुकान से आटा खरीदा था। जीवित्पुत्रिका व्रत से एक दिन पहले शुक्रवार को परंपरा के अनुसार आसचौरा और चौकन गांव की महिलाओं ने मड़ुआ के आटे से बनी रोटी-लिट्टी खाई थी। रोटी-लिट्टी खाने के कुछ देर बाद ही एक-एक कर 51 महिलाओं के पेट में दर्द, उल्टी, कंपकंपी और चक्कर की शिकायत होने लगी। इसकी जानकारी होते ही गांव में अफरातफरी मच गई।महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया परिजनों और आसपास के लोगों ने बीमार महिलाओं को बांसडीह सीएचसी क...