कटिहार, मई 23 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुटानी चौक मीनापुर इलाके से 132 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर चारपहिया वाहन जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के डगरूवा निवासी शमसूल हक के रूप में हुई। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि सूचना मिलने पर छापेमारी अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली। यह भी पढ़ें- विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पूर्णिया : बाइक से मिली विदेशी शराब, चालक फरार यह भी पढ़ें- बथान से 1574 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...