कटिहार, मार्च 1 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन थाना प्रांगण में होली को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष शाहिद के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील करते हुए कहा की हुरदंगियों को बख्श नहीं जायेगा। रंगों के इस त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा की किसी को जबरदस्ती रंग, अबीर, गुलाल लगाने से बचें। बैठक में होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी। मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कहा की यहां सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हैं। इस परम्परा को कायम रखा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...