सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में आयोजित सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को हुए मुकाबले में बलिया ने ओबरा को 155 रनों केभारी अंतर से पराजित किया। बलिया के खिलाफ रितुराज को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में ओबरा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 276 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बलिया की ओर से रितुराज ने 29 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। जबकि विशाल ने 24 गेंदों पर 4 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 73 रनों की तूफानी पारी खेली। ओबरा की तरफ से अयाज ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम 14वें ओवर में 121 रन पर ऑल आउट हो गई। ओबरा की ओर से निशु ने 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.