बेगुसराय, जनवरी 31 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक उस समय हंगामे में बदल गया, जब मुख्य पार्षद मो. जमाल उद्दीन बैठक को बीच में ही सदन छोड़कर बाहर निकल गए। उनके अचानक सदन से चले जाने के बाद वार्ड पार्षदों में भारी आक्रोशित हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। बताया जाता है कि बैठक नियमित एजेंडे के तहत शुरू हुई थी। जिसमें नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। इसी दौरान वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में एम्बुलेंस खरीद का प्रस्ताव सदन से स्वीकृत हो चुका है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है...