वाराणसी, नवम्बर 13 -- वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में गुरुवार को बलिया जिले के बांसडीह, सिकंदरपुर, बैरिया और चंदौली जिले के सदर, चकिया व नौगढ़ तहसील के जनरल ड्यूटी (जीडी) के अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती के लिए दोनों जिलों से कुल 1218 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 983 उपस्थित हुए। इनमें से 601 अभ्यर्थी 1.6 किमी की निर्धारित दौड़ में सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व अमेठी एआरओ के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर एवं उनकी टीम ने किया। रैली के लिए अभ्यर्थी मंगलवार शाम से मैदान पर पहुंच गए थे। रात में दस्तावेजों की जांच के बाद भोर में दौड़ शुरू हुई, जो सुबह आठ बजे तक चली। इसके बाद अभ्यर्थियों को अन्य शारीरिक परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। रेस के दौरान विक्की यादव (चंदौली) के टखने में मोच आ गई। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.