बलिया, मार्च 12 -- बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर सोहांव की टीम ने कब्जा जमाया। उद्घाटन मैच सनबीम स्कूल व स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ने 5-1 से जीत दर्ज किया। दूसरा मुकाबला ज्ञानपीठ का स्कूल और सोहांव के बीच खेला गया, जिसमें सोहांव 4-1 से विजेता रहा। गुरुवार को ही एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और फुटबाल के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को जनपदीय बैडमिंटन एवं हॉकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का फाइनल का मुकाबला बलिया इलेवन तथा सोहांव इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें सोहांव ने बलिया को 4-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन इनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन एवं पुरस्का...