बस्ती, जून 22 -- हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने और पैसा वापस मांगने पर जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।गौर थानाक्षेत्र के ग्राम सांवडीह गांव निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2023 में बलिया जिले में 108 एम्बुलेंस में ईएमटी पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उनकी पहचान बलिया जिले के सेमरी निवासी बब्बन कुमार रत्नाकर से हुई, जो लेखपाल के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि बब्बन कुमार ने सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उससे पांच लाख रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर ठगे छह लाख रुपये 26 जून 2023 को उसने दो लाख नकद और तीन लाख ऑनलाइन माध्यम से दे दिए। इसके बावजूद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रुपय...