बरेली, मई 3 -- बलिया के बाद अब बरेली जिले में हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए चार बालकों में से तीन की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक किशोर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मीरगंज क्षेत्र के तिलमास गांव निवासी चरन सिंह यादव का बेटा त्रिवेंद्र उर्फ अमितेश (10), जियालाल का बेटा आयुष कश्यप (9) और सुरेंद्र गंगवार का बेटा अंश गंगवार (8) रविवार दोपहर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पूर्वी गौंटिया के पास स्थित तालाब पर पहुंचे। तपती दोपहरी में गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे पहले आयुष तालाब में उतरा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। आयुष को बचाने के प्रयास में अंश तालाब में कूद गया, लेकिन वह भी गहराई में फंस गया। दोनों को डूबता देख त्रिवेंद्र उर्फ अम...