लखनऊ, जून 1 -- साड़ी से बनाया झूला गले में फंसा, नौवीं के छात्र की मौत विभूतिखंड इलाके के विनम्रखंड में हुई ह्रदयविदारक घटना

घटना का विवरण मां की साड़ी से आंगन में झूल रहा था, गला कसने से मौत लखनऊ। सुनील तिवारी विभूतिखंड इलाके में हुई ह्रदयविदारक घटना में झूला झूलते समय गले में फंदा पड़ने से नौंवी के छात्र अर्जुन गुप्ता (14) की सांसें थम गई। दरअसल वह रविवार शाम आंगन में मां की साड़ी बांधकर झूला झूल रहा था। तभी उसका गला साड़ी के फंदे से कस गया। अर्जुन फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। कमरे में बैठे मां और भाई चीख सुनकर दौड़े उसे चंदन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिवार का विवरण अर्जुन एक निजी विद्यालय से कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता संतोष कुमार गुप्ता मूल रूप से बलिया के पांडेयपुर के रहने वाले हैं। संतोष...